Posts

Showing posts from July, 2024

It's not what we think

First of all spirituality is not equal to madness or about "not giving fuck" to anything happening around. On the contrary only a person who is very sensitive to his surrounding will go on this path. The process starts within some body who gets affected by everything around him or her. Who is constantly seeking answers with all his might to solve this chaos which has been created  outside and inside of him.  Its not like one day one just stop giving fuck to everything and he or she will become free. Its a constant process of discovering,eliminating & discarding one's own selfish motives which has chained one up. Discrimination of thoughts is a very important aspect of it. Courage is needed to face the setbacks. Its not a plane path.

रोज़ाना

 सीढ़ियाँ उतरकर मैं जैसे ही दाएं मुड़ा तो नौशाद टेलर, जो कि मेरी ही बिल्डिंग में तीसरे या चौथे माले पर रहता है अपनी दुकान में से ही बोला "अरे ओ भाई सुन, तुमने नल वल तो खुला नहीं छोड़ दिया था अपने यँहा, आज सुबह बिल्कुल पानी नहीं था मैंने जवाब में "नहीं" कहा और साथ में ये भी जोड़ दिया कि "हाँ वाक्य आज सुबह पानी की बहुत दिक्क़त थी"।मुर्गे और बकरे का ताज़ा गोश्त बेचने वाली दो आमने सामने की दुकानों को पार करते हुए मैंने चौक पर खड़े हुए एक ऑटो वाले से पूछा "चलोगे" तो उसने "ना" में सिर हिला दिया, आगे कुछ दूर चलकर दूसरे चौक पर खड़े ऑटो वाले से फिर पूछा तो उसने भी नहीं में जवाब दिया, तो मैंने सोचा कि चलो कुछ दूर और चलकर ऑटो ले लेंगे, चलते चलते लगा कि दस मिनट में अब तो पहुँच ही जाएँगे तो ऑटो क्या लें । अब घड़ी की दस मिनट ज़हन की कितनी मिनट होती है इसका ठीक अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है, दस मिनट में इतने चेहरे और घटनाएँ आँखों से गुज़रती है कि दस मिनट दस हज़ार मिनट और कभी कभी तो दस लाख मिनट लगती है आगे चौक पर चलकर एक चलती फिरती दुकान से तीन वडे वाली प्लेट लेकर ...