रात होगी तो...
रात होगी तो जा सितारों से मिलूंगा दिन भर मैं सबसे अच्छे से मिलूंगा अभी तुम मुझे ढूँढने निकले तो हो पर मैं तुम्हें लौटने पर तुम्हारे मिलूंगा मैं हूँ बुरे में भी जैसे कि हूँ अच्छे में चाहोगे जैसे भी मुझे मैं वैसे मिलूंगा मेरा पता पूछते कोई आयेगा मुझ तक तो मैं उसे उस के पते पर से मिलूंगा।