सवाल शायद वही है...

इतना मुश्किल तो ये सवाल जवाब नहीं 
जवाब नही पता तो कह दो जवाब नहीं 

वो शायद सही हो जिसे नहीं पता रास्ते का
भटकाने वाले की रहनुमाई का जवाब नहीं 

मुहब्बत भी करनी है और बा-ख़ुद भी रहना है
ऐसी बातों का तो कोई भला-सा जवाब नहीं 

मैं उसे देखता हूँ और वो मुझे देखता है कब से 
सवाल शायद वही है जिसका कोई जवाब नहीं 

रास्ता खैर इतना तो तय कर लिया तुमने भाई
सवाल तो सही हुआ क्या हुआ जो जवाब नहीं

Comments

Popular posts from this blog

Spirituality/"अध्यात्म"

जिंदगी से इतनी मुहब्बत तो न थी